Good Daily News...


मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

मथुरा में कार में जली परिस्थितियों में मिले कासगंज के ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव

 *हिस्ट्रीशीटर की बेटी से मुहब्बत की ऐसी सजा.. जिसने भी देखा.. सुना, वही सिहर गया?


*लाश की हुई पहचान.. ट्रांसपोर्टर की निकली लाश.. लड़की के परिवार पर हत्या का शक


 मथुरा ।

 कार में जली परिस्थितियों में मिला शव कासगंज के ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव का है ।


सिकंदरा थाने के हिस्ट्रीशीटर की बेटी से प्रेम संबंध थे। मृतक के परिजनो ने हत्या  की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने सिकंदरा में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश दी तो परिजन फरार मिले। इससे प्रेमिका के परिजन पर शक गहरा गया है।

फरह पुलिस को सोमवार को पुष्पेंद्र की जली हालत में जिस कार में लाश मिली, वह उनके दोस्त मदन मोहन दरवाजा, आगरा के अजय तोमर की थी। पुलिस सिकंदरा पहुंची तो उसकी प्रेमिका के बारे में जानकारी मिली। पुलिस को थाना सिकंदरा से पुष्पेंद्र की प्रेमिका के बारे में जानकारी मिली। उसके घर पुलिस की टीम पहुंची तो पता चला कि प्रेमिका और उसका पिता घर पर नहीं मिले।इससे पुलिस का शक और गहरा गया।


पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र अपनी प्रेमिका को 13 सितंबर 2023 काे फुसलाकर ले गया था। हिल स्टेशन पर उसे होटल में रखा था। प्रेमिका ने वापस आकर सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने लिखाया था कि पुष्पेंद्र उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके ले गया था। होटल में ले जाकर उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वह 22 सितंबर उसे अलीगढ़ में छोड़कर चला गया। वहां से वह बुआ के घर चली गई और लौटकर मुकदमा लिखाया। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने आरोपी के पक्ष में बयान दिए। इसलिए चार्जशीट नहीं लग सकी थी। आरोपी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी ले लिया था। युवती का पिता सिकंदरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पेरौल पर जेल से छूटकर बाहर आया है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789