Good Daily News...


मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

राज्यसभा के लिए 41 सदस्य निर्विरोध चुने गये 12 राज्यों में,INDIA में शामिल दलों से 13 नेता BJP के 20 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

 






राज्यसभा की 56 सीटों में से 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक 20 उम्मीदवार भाजपा के हैं। कांग्रेस के 6, तृणमूल कांग्रेस के 4, वाईएसआर कांग्रेस के 3, राजद और बीजद के दो-दो और राकांपा, शिवसेना, बीआरएस और जदयू के एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।


गुजरात से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा पार्टी के जसवंत सिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया विजयी घोषित किए गए। वहीं, राजस्थान से कांग्रेस की सोनिया गांधी के अलावा भाजपा से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौर निर्विरोध चुने गए। महाराष्ट्र से भाजपा की मेधा कुलकर्णी और अजित घोपछडे, शिवसेना से मिलिंद देवड़ा, प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) और चंद्रकांत हंदोड़े (कांग्रेस) निर्विरोध निर्वाचित हुए। उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट, हरियाणा से सुभाष बराला, छत्तीसगढ़ से देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए।


पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सुष्मिता देब, सागरिका घोष, ममता ठाकुर और मोहम्मद नदीमुल हक और समिक भट्टाचार्य (भाजपा) विजयी घोषित किए गए। मध्य प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख उमेश नाथ महाराज, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर और मध्यप्रदेश भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष माया नारोलिया व कांग्रेस के अशोक सिंह निर्विरोध चुने गए। ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजद के देबाशीष समानत्रे और सुभाशीष खुटिया विजेता घोषित किए गए। आंध्र प्रदेश की सभी तीन सीटें वाईएसआर कांग्रेस के जी बाबू राव, वाईवी सुब्बा रेड्डी और एम रघुनाथ रेड्डी विजयी हुए। तेलंगाना में कांग्रेस की रेणुका चौधरी और अनिल यादव विजयी घोषित किए गए। वहीं, बीआरएस के वी रविचंद्र भी विजेता घोषित किए गए।


घोषित नतीजे में बीआरएस, जदयू और टीडीपी को नुकसान हुआ है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस लाभ में रही है। बीआरएस के तीन सांसद रिटायर हुए थे, उसे एक सीट पर संतोष करना पड़ा है। इसी तरह जदयू को दो सीटें गंवाने के बदले एक और टीडीपी को एक सीट गंवाने के बदले कुछ हासिल नहीं हुआ है। दूसरी ओर, वाईएसआर जिसके एक सदस्य रिटायर हुए थे, उसे दो सीटें मिली हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789