Good Daily News...


रविवार, 4 फ़रवरी 2024

किसकी अनुमति से लगते हैं खतरनाक झूले कोर्ट

 


प्रयागराज ।

 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माघ मेला अधिकारी प्रयागराज को तलब करते हुए उनसे यह जानकारी मांगी है कि मेले में जान के लिए खतरनाक झूले किसकी अनुमति से लगाए जाते हैं और अनुमति देने से पूर्व क्या मानदंड अपनाए जाते हैं।


यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने बरेली में खरतनाक झूले में करंट से मौत के मामले में आरोपी निसार अली की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है। बरेली में आयोजित मेले में लगे ब्रेक डांस झूले में बिजली के नंगे तारों से करंट लगने से शिवकुमार की मौत हो गई थी। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा कि अक्सर यह देखने में आता है कि आए दिन मेले आयोजित होते हैं और उनमें खतरनाक झूले लगाए जाते हैं।


साथ ही यह शिकायतें भी सुनने को मिलती रहती हैं कि खतरनाक झूलों में बैठने से तेज गति के कारण व्यक्ति बेहोश हो जाते हैं और किसी किसी की मृत्यु भी हो जाती है। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में भी ऐसे खतरनाक झूले लगे हुए हैं। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि ऐसे खतरनाक झूले किसकी अनुमति से लगाए जाते हैं और अनुमति देते समय क्या मानदंड अपनाए जाते हैं। कोर्ट ने इसके लिए माघ मेला अधिकारी प्रयागराज को तलब करते हुए मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तारीख लगाई है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789