Good Daily News...


रविवार, 31 दिसंबर 2023

व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान - श्याम जायसवाल

 

*रूद्रपुर में हुई उ0 प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक




 देवरिया । रूद्रपुर शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक प्रत्युष विहार रामचक स्कूल के प्रज्ञा सभागार में आयोजित की गई तथा नवगठित पदाधिकारियों का भव्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की रूप रेखा बनाई गई । बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम जी जायसवाल ने किया । बैठक में संगठन की मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई । इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने हक के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। वहीं कस्बे में अतिक्रमण के चलते, आए दिन हो रहे जाम की समस्या से निजात पाने के लिए स्थायी समाधान निकालने की भी चर्चा की गई । इसके लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था न होना एक महत्वपूर्ण कारण माना गया । साथ ही ठेले-खोमचे के बेतरतीब व्यवस्था में भी सुधार कराने व नाबालिग व अयोग्य चालकों द्वारा जगह-जगह अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शे का संचालन करने से हो रही जाम की समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रशासन की मदद लेने की बात कही गई । व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम जी जायसवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या संगठन से बताए, उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। संगठन हर छोटे-बड़े व्यापारी के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक मदद भी की जाएगी । इस दौरान महामंत्री गोपाल गुप्ता, सचिव तारकेश्वर विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता तथा लक्ष्मीकांत कसौधन, संयोजक संतोष गुप्ता, आशीष कुमार जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली तथा संजय जायसवाल ने भी अपने विचार रखे । बैठक का संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया । इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता, विजय कुमार पोद्दार, प्रेमचन्द वैश्य, सोनू मणि त्रिपाठी, पवन कुमार जायसवाल, राणाप्रताप सिंह, संजय मद्देशिया, रामभगत शर्मा, संजय कुमार जायसवाल, इरफान राईनी, श्यामसुंदर यादव, तेजप्रताप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789