देवरिया।
विकास खंड बैतालपुर के ग्राम जमुना में पशुपालन विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ अभय मणि त्रिपाठी ने गोपूजन कर शिविर का उद्घाटन किया एवं स्टाल पर पशुपालकों को दवा वितरण कर जागरूक किया कि सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लेकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी पशुपालकों का पंजीकरण कर बताया कि नियमित पशुओं को कृमिनाशक दवा एवं मिनरल पाउडर खिलाने से बांझपन की समस्या नहीं होगी। गायों में सेक्स सार्टेट सीमेन से गर्भाधान करायें जिससे 90 प्रतिशत बछिया पैदा होगी फलस्वरूप छुट्टा बछड़ों की संख्या में कमी होगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों व बचाव की जानकारी दी साथ ही साथ पशुधन बीमा, पशु क्रेडिट कार्ड एवं बकरी पालन कर 10 से 50 लाख की सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कहा। देशी उन्नत नस्ल के गायों पर सरकार 10 से 15 हजार ईनाम दे रही,45 दिन ब्याही गायों के लिए आवेदन करें। शिविर में पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण,चिकित्सा,कृत्रिम गर्भाधान व दवा वितरण किया गया। त्रिवेणी कंपनी के पवन केसरी ने भी स्टाल लगाया। सुभाष चन्द्र,जितेन्द्र,महेंद्र यादव पशु मित्र पंकज मणि त्रिपाठी व ग्राम प्रधान अभिराम मणि ने शिविर में सहयोग किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें