Good Daily News...


शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

पाकिस्तान से भारत लाया जाएगा आतंकी सरगना हाफिज सईद,26/11 मुंबई हमले का है मास्टरमाइंड

 


नई दिल्ली।आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया हाफिज सईद को अब पाकिस्तान से भारत लाने की तैयारी हो रही है ताकि हाफिज सईद को उसके कर्मों की सजा उसे दी जा सके।भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को संबन्धित दस्तावेज़ भेजे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संबंधित व्यक्ति (हाफिज सईद) भारत में कई मामलों में वांछित है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में हमने पाकिस्तान सरकार से उसे भारत को सौंपने के लिए कहा है ताकि एक विशेष मामले में उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल किया जा सके।उसके प्रत्यर्पण के लिए सहायक दस्तावेज पाकिस्तान को भेजे हैं। बागची ने कहा कि हम उन सभी गतिविधियों को चिह्नित कर रहे हैं, जिनके लिए वह वांछित है।

बता दें कि हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया है। हाफिज सईद अपने लश्कर आतंकियों के साथ आए दिन भारत को दहलाने की साजिश रचता रहता है। इससे पहले भी हाफिज सईद भारत में तमाम आतंकी साज़िशों में शामिल रहा है। खासकर 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के तौर पर हाफिज सईद विख्यात है।साल 2008 में हाफिज सईद ने ही मुंबई में आतंकी हमलों की साजिश की थी और अपने आतंकी भेजकर मुंबई में जगह-जगह गोलीबारी और बम धमाके करवाए थे,जिससे पूरा भारत दहल उठा था। इसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में विदेशी नागरिक भी थे। हाफिज सईद को यूएन ने भी अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर रखा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789