Good Daily News...


बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

पत्रकार अभिसार शर्मा और भाषा सिंह के घर दिल्ली पुलिस की रेड, जब्त किए गए मोबाइल-लैपटॉप

 


चीनी फंडिंग के आरोपों के  बीच दिन निकलते ही हुई कार्यवाही 


दिल्ली पुलिस  ने न्यूज पोर्टल न्यूज क्लिक से जुड़े पत्रकार अभिसार शर्मा और भाषा सिंह के घर 3 अक्टूबर की सुबह छापा मारा।ये कार्रवाई न्यूज पोर्टल को चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के सिलसिले में की गई है।पत्रकार अभिसार शर्मा ने कार्रवाई की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है।

@abhisar_sharma

अभिसार शर्मा ने ट्वीट कर लिखा "दिल्ली पुलिस सुबह मेरे घर पहुंची और मेरा लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया।


जर्नलिस्ट भाषा सिंह @bhashasingh

के घर पर भी पुलिस ने छापा मारा है।भाषा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी।उन्होंने लिखा "ये मेरा लास्ट ट्वीट है. दिल्ली पुलिस ने मेरा मोबाइल जब्त कर लिया है."


क्या था पूरा मामला?


The New York Times की एक रिपोर्ट में न्यूज वेबसाइट NewsClick को फाइनेंस करने वाले नेविल रॉय सिंघम (Neville Roy Singham) और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संबंध का आरोप लगाया गया था.रिपोर्ट में दावा किया गया कि नेविल रॉय सिंघम के नेटवर्क ने दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया और चीन समर्थक संदेशों को बढ़ावा देकर मुख्यधारा के नैरेटिव को प्रभावित किया।


@newsclickin     पर छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि सिंघम ने न्यूजक्लिक को फाइनेंस किया और उन्हें चीन द्वारा फंड दिया जा रहा है।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2021 में विदेशी फंडिंग को लेकर नई दिल्ली स्थित न्यूजक्लिक की जांच शुरू की थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने "कथित तौर पर कुल 30.51 करोड़ रुपये के विदेश से आए फंड" के संबंध में न्यूजक्लिक के कार्यालयों और इसके निदेशकों के आवासों पर छापा मारा था।


#Delhi   #NewsClick   #Abhisarsharma

#Bhashasingh   #TheNewYorkTimes


साभार

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789