Good Daily News...


बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मनमानी होगी खत्म, नई नीति का मसौदा तैयार,

 


लखनऊ।

आउटसोर्सिंग पर सरकारी विभागों में तैनाती पाने वालों के लिए अच्छी खबर है, उनकी सेवा शर्ते बेहतर होंगी। सेवा - प्रदाता बेवजह उनका उत्पीड़न नहीं कर पाएंगे। सेवा प्रदाता बेवजह उनका उत्पीड़न भी नहीं कर पाएंगे। उनके पारिश्रमिक से अनावश्यक कटौती भी नहीं होगी और ईएसआई, ईपीएफ आदि की कटौती भी समय से हो सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार नई आउटसोर्सिंग नीति लाने जा रहा है। श्रम एवं सेवायोजना विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है। कैबिनेट की हरी झंडी मिलने पर इसे लागू किया जा सकेगा। नई नीति के तहत अब अभ्यर्थियों का चयन रैंडम नहीं हो सकेगा। समूह 'ग' व 'घ' के पदों पर चयन के लिए संबंधित विभाग शैक्षिक योग्यता तय करेगा। कर्मियों का चयन रिक्तियों को देखते हुए सेवायोजना पोर्टल पर आने वाले आवेदनों में से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि वर्तमान में रिक्ति के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों का चयन होता है, जिसमें से सेवा प्रदाता रैंडम किसी एक को चुन लेता है। इसी चयन प्रक्रिया को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े होते हैं। वहीं तकनीकी व अन्य पदों पर चयन शैक्षिक योग्यता, संबंधित विभाग द्वारा तय अनुभव और साक्षात्कार के भारांक के आधार पर होगा। यह साक्षात्कार अधिकतम 20 फीसदी अंकों का होगा। अनिवार्य शैक्षिक अर्हता वाले पदों पर न्यूनतम अनिवार्य अर्हता के जरिए मेरिट बनेगी। खास बात यह है कि सभी श्रेणियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार होगी, जिसमें 25 प्रतिशत तक अभ्यर्थी रहेंगे। 15 तारीख तक करना होगा भुगतान सेवा प्रदाता मानदेय को लेकर भी कर्मियों को परेशान नहीं कर सकेंगे। हर महीने की 15 तारीख तक हर हाल में डीबीटी के जरिए देय धनराशि कर्मचारी के खाते में भेजनी होगी। वहीं पिछले महीने के भुगतान का प्रमाणपत्र भी देना होगा। ईएसआई और ईपीएफ की कटौती भी समय से करनी होगी। गड़बड़ी रोकने को कई स्तर पर निगरानी की व्यवस्था होगी। आउटसोर्सिंग से भर्ती करने वाले विभागों और सेवा प्रदाताओं को ईपीएफ के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। सेवायोजन निदेशालय के स्तर पर भी अधिकारियों का सेल गठित किया जाएगा। नई नीति लागू होने के बाद आउटसोर्सिंग एजेंसियों की मनमानी पर भी रोक लग सकेगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *31 मार्च 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789