Good Daily News...


बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

इतिहास की 04 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश

 

     *📝आज दिनांक 

     * 04 अक्टूबर 2023

                *बुधवार



*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* आश्विन

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 29:43 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 18:29 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा

*💫करण-* गर - 17:33 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* सिद्धि - 06:41 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात

*🌅सूर्योदय-* 06:15

*🌄सूर्यास्त-* 18:04

*🌙चन्द्रोदय-* 21:34

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं

*🤖राहुकाल-* 12:09 से 13:38

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष


*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन बदी षष्ठी 29:43 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठी का श्राद्ध , कपिला षष्ठी , चंद्र षष्ठी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:29 से , विघ्नकारक भद्रा 29:42 से , मुक्तावलि व्रत (जैन ) , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन , कल श्रेष्ठ ) , श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती , श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस , श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस , विश्व पशु कल्याण दिवस , भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय अखण्डता दिवस , ऊर्जा दक्षता दिवस ( अक्टूबर का पहला बुधवार ) व विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक )।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी पूर्णरात्रि , सप्तमी का श्राद्ध।_*


*🎯आज की वाणी


🌹

*न  चोरहार्य  न राजहार्य न* 

     *भ्रतृभाज्यं न च भारकारि।* 

*व्यये कृते वर्धति एव नित्यं* 

    *विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्।।* 

*भावार्थ 

            _एक ऐसा धन जिसे न चोर चुराकर ले जा सकता है, न ही राजा छीन सकता है, जिसका न भाइयों में बंटवार हो सकता है, जिसे न संभालना मुश्किल व भारी होता है और जो अधिक खर्च करने पर बढ़ता है, वो विद्या है। यह सभी धनों में से सर्वश्रेष्ठ धन है।_

🌹


*4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।

1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।

1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।

1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।

1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया। 

1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।

1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।

1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।


*ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें

1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।

1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।

1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।

1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।

2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।

2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।

2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।

2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।

2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।

2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।

2012 - फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

2019 - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन - 2019 का उद्घाटन किया।

2019 - हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।

2020 - भारत - थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्‍यामां यात्रा पर रवाना हुए।

2021 - जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का प्रधानमंत्री चुना।

2021 - रूस ने पहली बार परमाणु पनडुब्बी से कल जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2021 - भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति का 8वां संस्करण श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में शुरू हुआ।

2022 - एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार महोत्सव छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस दिल्ली में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।

2022 - उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 45-50 लोगों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरी।

2022 - निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया (जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी)।

2022 - गुजरात के वडोदरा सड़क हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हुई।


*4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति


1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।

1884 - रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार ।

1927 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल ।

1931 - संध्या मुखोपाध्याय - हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका ।

1952 - श्रीपद येस्सो नायक भारत की लोकसभा में सांसद व केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बने।

2014 - जीन क्लाउड दुवेलियर- हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।


*4 अक्टूबर को हुए निधन


1979 - कस्तूरी बाई - प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।

2004 - नीलमणि राउत्रे

- उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।

2011 - भागवत झा आजाद - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।

2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।

2020 - बीजू जनता दल के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हुआ।

2020 - मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ वे समाजवादी पार्टी के पूर्व *एमएलसी* थे (ध्यानार्थ - समाजवादी पार्टी के संस्थापक , पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ये नहीं हैं )।

2021 - दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे पूर्व नौकरशाह और शिक्षाविद शक्ति सिन्हा का निधन हुआ।


*4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


🔅 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती।

🔅 श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस।

🔅 श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस।

🔅 विश्व पशु कल्याण दिवस।

🔅 भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस।

🔅 राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।

🔅 ऊर्जा दक्षता दिवस ( अक्टूबर का पहला बुधवार )।

🔅 विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक )।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789