Good Daily News...


सोमवार, 4 सितंबर 2023

दो सगे भाइयों पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला



     देवरिया।भाटपाररानी नगर के बेलपार रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मुर्गा बेचने वाले की दुकान के सामने रविवार की शाम कुछ मनबढ़ युवकों ने दो सगे भाइयों को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।



       भाटपार रानी के ग्राम दनउर निवासी विनोद यादव के पुत्र विशाल (17) और हिमांशु (15) किसी काम से भाटपाररानी आए थे। रास्ते में बाइक सवार दो मनबढ़ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विशाल और हिमांशु बेलपार रेलवे ढाले पर एक मुर्गा की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से मनबढ़ युवक ने  उन्हें रोक लिया और मुर्गे की दुकान से चाकू लेकर दोनों पर वार कर दिए, जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस गई थी। अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789