देवरिया खास के रहने वाले अतीश कुमार जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम सेल व पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। मुकदमे की कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई है। जिस नंबर से युवक को झांसे में लिया गया ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर युवक से 18.48 लाख की ठगी, अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
देवरिया जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहा है। आनलाइन जाब का झांसा देकर देवरिया के एक युवक से 18.48 लाख रुपये की ठगी की गई है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जांच के लिए साइबर क्राइम सेल की टीम भी लगाई गई है।
कोतवाली के प्रभारी दिनेश मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना उप निरीक्षक सुमित कांत को सौंपी गई है। साइबर सेल की टीम भी इस जांच में सहयोग कर रही है। जल्द ही जालसाजों को पकड़ लिया जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें