देवरिया में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात बाबूओं के कार्यक्षेत्र फेर बदल किया गया है। इसमें कुछ बाबुओं का गैर जिले और जिले के राजकीय विद्यालयों में तबादला होने से कार्यों में कठिनाई हो रही थी। इसे देखते हुए कुछ माह पूर्व जिले में आए डीआईओएस ने यह फेर बदल किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात रहे स्वदेश कुमार श्रीवास्तव का पिछले दिनों संबद्धता समाप्त कर दिया गया है। वहीं गोरखपुर से ट्रांसफर होकर डीआईओएस कार्यालय में आए सुशील कुमार कुछ दिन आने के बाद गोरखपुर कार्यालय में ही कार्य देख रहे थे। उनका वेतन देवरिया से निकल रहा था। इसके बारे में जानकारी होने पर डीआईओएस ने उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। वहीं कुछ माह पूर्व डायट में तैनात सुभाष गुप्ता की एक बार फिर डीआईओएस कार्यालय में तैनाती दी गई।बाबुओं के मनमानी तैनाती से के चलते उनके पटल के काम प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए डीआईआईओएस वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने लिपिकों के पटल में परिवर्तन किया। जिसमें बृजेश कृमार मिश्र को आवंटित विकास खंड सलेमपुर और भटनी के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के माध्यमिक स्तर से संबंधित कार्य, मृतक आश्रित की नियुक्ति का सभी कार्य, जिले में प्रोन्नति संबंधी सभी कार्य, जिले के न्यायालय, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के सूचना से संबंधित कार्य, अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य, सुभाष गुप्ता को आवंटित विकास खंड रामपुर कारखाना, देसही देवरिया, पथरदेवा और तरकुला के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के माध्यमिक स्तर से संबंधित कार्य, जिले के संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय के सभी कार्य, एनपीएस के सभी कार्य, जिले के मान्यता से संबंधित सभी कार्य, जिले के चयन बोर्ड से संबंधित कार्य,अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय के प्रोजेक्ट अलंकार से संबंधित समस्त कार्य, अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य।
मनीष कुमार गौड़ को आवंटित विकास खंड देवरिया सदर, गौरी बाजार और बैतालपुर के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के माध्यमिक स्तर से संबंधित कार्य, इंस्पायर से संबंधित सभी कार्य, बोर्ड परीक्षा और अन्य परीक्षाओं से संबंधित सभी कार्य, अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य, शंभू शरण यादव को जिले के असेवित और सेवित विद्यालयों के सभी कार्य, जिले के राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से संबंधित सभी कार्य, अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य देखेंगे। अशोक कुमार पाण्डेय को जिले के माध्यमिक विद्यालयों के सेवा निवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ, अंतिम भुगतान, बीमा के सभी कार्य, अपने पटल के न्यायालय , आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य अरुण कुमार यादव को जिले के सभी प्रकार के छात्रवृत्ति का कार्य और अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य, सच्चिदानन्द को आवंटित तहसील रुद्रपुर के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के माध्यमिक स्तर से संबंधित कार्य, जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा संस्कृत सहायता प्राप्त उत्तर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय के वेतन संबंधी सभी कार्य, मानव संपदा पोर्टल और पंजिका अभिलेख का रख रखाव, कार्यालय से अधिष्ठान से संबंधित सभी कार्य, व्यवसायिक शिक्षकों के मानदेय संबंधित समस्त कार्य, कार्यालय के डिस्पैच से संबंधित समस्त कार्य और टीसी प्रति हस्ताक्षरित का कार्य, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रोजेक्ट अंलकार के सभी कार्य, अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस का कार्य, कुंवर प्रताप नारायण सिंह को आवंटित तहसील भाटपार रानी, बरहज और विकास खंड लार के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के माध्यमिक स्तर से संबंधित कार्य, जिले के संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय के सभी कार्य,अपने पटल के न्यायालय,आरटीआई और आईजीआरएस के कार्य, हारिश अली को कार्यालय के रिसीट का सभी कार्य, जिला के सूचना अधिकारी संबंधित पंजिका पर निर्धारित प्रारुप पर सूचना के रख रखाव के सभी कार्य और अपने पटल के न्यायालय, आरटीआई और आईजीआरएस का कार्य दिया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें