*अब दे रहा जान से मारने की धमकी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय का रहने वाले एक जालसाज ने नौकरी दिलाने के नाम पर 13 महिलाओं से 16 लाख रुपये की ठगी की है। गुरुवार का एसपी कार्यालय पहुंच महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण की जांच खुखुंदू थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के रामपुर सोहरौना की रहने वाली लक्ष्मीना देवी, अंजू, अंजली समेत 13 महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची।
लक्ष्मीना ने बताया कि वह देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले में रहकर लोगों के यहां चौका-बर्तन कर बच्चों की परवरिश करती है। दो वर्ष पहले बतरौली पांडेय का रहने वाले एक युवक से मुलाकात हुई। उसने सफाईकर्मी के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बाद उसने डेढ़ लाख रुपये ले लिया और आज तक नौकरी नहीं दिलवाया है। इसके अलावा अन्य महिलाओं से भी उसने रुपये लिया है। कुल 16 लाख लेकर फरार हो गया है। अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक खुखुंदू संतोष कुमार ने बताया कि महिलाओं ने शिकायत की है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें