Good Daily News...


गुरुवार, 3 अगस्त 2023

बहूं के मायके ससुराल पहुंचे और उसके पति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी

 देवरिया में पति और पत्नी कहासुनी की सूचना पर महिला के मायके वाले कई लोग उसके ससुराल पहुंचे और उसके पति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या


कर दी। इसके बाद शव को पलंग के नीचे रख कर भाग गए। अचानक जानलेवा हमले से डरे सहमे परिजनों ने ग्राम प्रधान के सहयोग से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पांडेय भिसवा की है।

पांडेय भिसवा निवासी कोमल (40) पुत्र परमहंस की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल की रहने वाली गीता के साथ हुई थी। पति-पत्नी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती थी। कोमल के पिता का आरोप है कि सोमवार को दोनों में झगड़ा हुआ था तो समझा कर शांत कराया था। इसके बावजूद मंगलवार की रात दोनों के बीच फिर झगड़ा होने पर बहू गीता ने अपने मायके वालों को बुला लिया। आधा दर्जन के संख्या में पहुंचे मायके वालों ने देर शाम उसके बेटे को लाठी से पहले सड़क पर पीटा। जब भाग कर घर पहुंचा तो वहां भी पहुंचे गए और बेरहमी से मारपीट कर भाग गए। उनका रौद्र रूप देख किसी को पास जाने की हिम्मत नही हुई। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी और उसका शव पलंग के नीचे पड़ा था। छत के कुंडी में दुपट्टा लटक रहा था।गौरी बाजार थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी गीता को हिरासत में लिया गया है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789