Good Daily News...


गुरुवार, 3 अगस्त 2023

रील बनाने वाली युवती के साथ गैंग रैप, पांच गिरफतार

 गोरखपुर में गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर रील बनाने वाली एक युवती से गैंगरेप हुआ। बाइक और स्कूटी सवार 5 युवकों ने लड़की को ऑटो से किडनैप कर अमरूद के बगीचे में ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की। लड़की जब बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर युवती किसी तरह घर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

एक्शन में आई पुलिस ने घेराबंदी करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 5वें मुख्य आरोपी को 2 घंटे के अंदर करीब 8 बजे मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। 


, पुलिस को सूचना मिली थी कि एकला बांध की तरफ आरोपी जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। बदमाश पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना गीडा इलाके में गुरुवार सुबह हुई।प्रेमी संग रील बनाती है युवती दरअसल, संतकबीरनगर जिले की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ रील बनाती है। वह गीडा में किराए पर कमरा लेकर प्रेमी के साथ रहती है। गुरुवार की सुबह 4 बजे ट्रेन से स्टेशन पर उतरने के बाद गीडा जाने के लिए युवती ने ऑटो बुक किया। सुबह 4 बजे गीडा इलाके में पीछे से आए बाइक और स्कूटी सवार पांच युवकों ने ओवरटेक करके ऑटो रोक लिया

पीड़ित युवती ने बताया, आरोपी ऑटो ड्राइवर को धमकी देकर भगा दिए। इसके बाद मुझे जबरन अमरुद के बाग में लेकर चले गए। वहां सभी ने मिलकर कपड़े से उसका मुंह बांध दिया और फिर दुष्कर्म किया। मैं चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। एक घंटे बाद जब वह बेहोश हो गई तो सभी उसे छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर किसी तरह अपने कमरे पर पहुंची। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।।SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई। कुछ घंटों के अंदर ही महिला के बयानों के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर ली गई और पांचों आरोपियों को एकला बांध के पास घेर लिया गया। पकड़ने का कोशिश करने पर एक आरोपी ने तमंचा से पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में रामगढ़ताल के कठउर गांव के प्रदुम्मन के दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789