देवरिया जिला के भटनी थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में कुछ दिन पहले पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने कानूनगो और लेखपालों की पिटाई कर दी थी। कानूनगो की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 5 पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान समेत अन्य नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लेखपाल संघ सलेमपुर तहसील में धरना दे रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजित गोंड के रूप में हुई है।भटनी थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में 19 जुलाई को एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मी पैमाइश करने गए थे। खलिहान की जमीन के सीमांकन को लेकर एक लेखपाल से प्रधान के भाई की कहा सुनी हो गई। इससे नाराज प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने कानूनगो और पांचों लेखपाल की पिटाई कर दी।
शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 5 पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लेखपाल संघ कार्य ने कार्य बहिष्कार कर सलेमपुर तहसील में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष भटनी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें