कानपुर में पंचायत भवन में सरेआम लड़की से बदसलूकी हुई। फिर उसने सुसाइड कर लिया। घटना की CCTV भी सामने आया है। मगर,72 घंटे यानी 3 दिन के बाद भी आरोपी की अरेस्टिंग नहीं हो पाई है। एक्शन में देरी से गांव के लोगों में गुस्सा है।
इधर, बुधवार को परिजनों ने सोनम अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पूरा गांव उमड़ पड़ा। ऐहतियातन मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। इस दौरान लोग यही पूछ रहे थे कि क्या शकील पकड़ा गया? गांव में बजरंग दल और कई हिंदू संगठन भी सक्रिय हैं, लेकिन परिवार के लोग कोई हंगामा-बवाल नहीं चाहते हैं।
पिता ने सिर्फ यही कहना है,"मेरी बिटिया फंदे पर जिस तरह से झूली, वैसे ही उसका हत्या भी फांसी पर झूलना चाहिए।" वहीं लड़की के भाई ने कहा कि पुलिस अब तक आरोपी के घर झांकने तक नहीं गई है। अगर, हम कुछ करेंगे, तो सांप्रदायिक माहौल बिगड़ जाएगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें