देवरिया। जनपद के एक गांव में अराजक तत्वों ने आजादी के अमृत महोत्सव की शिलापट्ट को तोड़ दिया। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई बड़ी संख्या में जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निजाम में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गांव के ब्रह्म स्थान के पास शहीदों की याद में जिला प्रशासन द्वारा शिलापट्ट लगाया गया था। देर रात कुछ अराजक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई, तो वे आक्रोशित हो गए। थोड़ी देर में ग्राम प्रधान रंभा देवी पंचायत सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पथरदेवा पुलिस चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली।
चौकी इंचार्ज पथरदेवा आहूत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर गया था। शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें