Good Daily News...


बुधवार, 23 अगस्त 2023

रोजगार मेले में 959 युवकों को मिला नौकरी: डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया रोजगार मेले का शुभारंभ

 देवरिया। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1,721 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 959 का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।

       उन्होंने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवाओं को कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्किल्ड कामगार की वैश्विक मांग है। युवा जिस भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें उसका ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में युवा खाड़ी देश सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में रोजगार के लिए जाते हैं। ऐसे युवाओं को उन देशों की भाषा-संस्कृति तथा मूलभूत कानूनों का प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिससे उन्हें विदेश में कोई असुविधा न हो।



       जिलाधिकारी ने युवाओं को एफपीओ के गठन के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि एफपीओ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। एनएसआईसी के उप प्रबंधक कुमार रोहित ने बताया कि रोजगार मेले में 22 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। युवाओं में रोजगार मेले के प्रति उत्साह देखने को मिला। इन कंपनियों ने युवाओं का मशीन ऑपरेटर, स्विंग मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेनी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलिंग, स्टोर मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर चयन किया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789