Good Daily News...


गुरुवार, 24 अगस्त 2023

गबन के आरोपी-हेडमास्टर को बीएसए ने किया सस्पेंड:गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच

  


   देवरिया। बनकटा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भोपतपुरा के प्रभारी हेडमास्टर विजय कुमार यादव को खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर वित्तीय गबन के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने सस्पेंड कर दिया है। प्रभारी हेड मास्टर पर कोरोना काल में बच्चों के खाते में मिड डे मील की रकम न भेजकर बंदर बांट करने का आरोप है।

जिले के भोपतपुरा गांव निवासी विवेक मिश्र ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा कोरोना काल के दौरान बच्चों के खाते में भेजे जाने वाले मध्याह्न भोजन का पैसा बंदरबांट कर लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने 18 अगस्त को विद्यालय जाकर इस मामले की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। आरोपी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस अवधि में सस्पेंड हेड मास्टर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनकटा से संबद्ध रहेंगे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789