Good Daily News...


गुरुवार, 24 अगस्त 2023

रुद्रपुर के लाल अंशूल ने जीता तैराकी प्रतियोगिता में सिल्वर।

 देवरिया ।


रुद्रपुर। पकड़ी बाजार क्षेत्र के फतेहपुर टोला के बैरिया का रहने वाला एक युवक गांव के नदी, नाले में तैरकर अब तरणताल में तैरने लगा है। उसने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 49वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देवरिया जिले का नाम रोशन किया है। अंशुल ने भुवनेश्वर में 16 से 20 अगस्त तक आयोजित 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक रेस 32.35 सेकेंड में पूरी कर दूसरा स्थान अर्जित किया।

 गांव फतेहपुर बैरिया टोला निवासी किसान जितेंद्र निषाद के पुत्र अंशुल कुमार निषाद बेंगलुरु में हास्टल में रह कर तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हैं। 10वीं के इस छात्र ने 14 वर्ष की अवस्था में ही तैराकी में मुकाम हासिल करना शुरू कर दिया है। पहले गांव के नदी में तैराकी की शुरुआती तैयारी की। अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। उनकी इस सफलता से उनके गांव फत्तेपुर में खुशी का माहौल है। घर वालों ने बेटे की उपलब्धि पर मिठाई बांट कर खुशियों का इजहार किया। उन्होंने आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की कामना की। उनकी उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद निषाद, मुकेश, विपिन जायसवाल, मुशर्रफ आदि लोग उपस्थित


रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789