देवरिया । रुद्रपुर, घर से दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव गुरुवार को अधरंगी गांव के पास मझने नदी में मिला। युवक के सिर और आंख पर चोट के गंभीर निशान थे। युवक 21 अगस्त को ससुरालियों से हुए विवाद के बाद से ही लापता हो गया था। मृत युवक के घर वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर नदी में शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई ने मृतक के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया जनपद के श्रीनगर कोल्हुआ गांव के अखिलेश प्रसाद (25 वर्ष) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी इलाके के बड़हरा गांव निवासी राम आशीष की बेटी रेखा से हुई। घरवालों के अनुसार पत्नी के मायके में रहने को लेकर 6 महीने से विवाद चल रहा था। 21 अगस्त की शाम को अखिलेश के ससुराल वालों ने विवाद किया। 22 को मृतक की पत्नी ने फोन कर बुलाया। जिसके बाद से ही युवक का पता नहीं चल रहा था। रात में युवक के वापस नहीं लौटने पर 23 अगस्त की सुबह घर वालों ने कोतवाली में तहरीर दी।युवक का चेहरा खराब हो गया था।परिजनों ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर भेज दिया। गुरुवार की सुबह अधरंगी गांव के लोगों ने टीकर मंदिर के पीछे मझने नदी में शव उतराता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों के जुटने के बाद शव की शिनाख्त अखिलेश के रूप में हुई। युवक का चेहरा खराब हो गया था। उसके सिर और आंख पर चोट के निशान मिले।सी
ओ रूद्रपुर जिलाजीत ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें