जिलाध्यक्ष ने कहा- सरकार ने दिया रक्षाबंधन पर बहनों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार
देवरिया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को रक्षाबंधन स्नेह यात्रा कार्यक्रम के तहत बस स्टैण्ड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों, बस चालकों और कंडक्टरों को राखी बांधा गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलाई पर राखी बांध, मिठाई खिलाकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेह का त्योहार है। यह त्योहार बहनें उल्लास से मनाएं। इसके लिए भाजपा की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने माताओं और बहनों को 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है।बहनों के लिए रक्षाबंधन पर भाइयों के पास जाना अब और भी आसान हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल अभिनंदनीय है। आधी आबादी को नकार कर कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता। आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना विकास की अवधारणा को मूर्त रूप नहीं दिया जा सकता। समाज को सशक्त करने के लिए महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकना होगा। सशक्तिकरण के कदम उठाने होंगे। इसे समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार नारी गरिमा की रक्षा व सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में अनेक काम कर रही है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, मिनती सिंह, निशा तिवारी, प्रीति सिंह, सुनीता जायसवाल, बबिता जायसवाल, अनारी देवी, प्रमिला सिंह, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें