Good Daily News...


बुधवार, 23 अगस्त 2023

छात्र नेता के पिता सतीश चंद यादव की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

 

 जौनपुर। बुधवार की सुबह गोसाईपुर गांव में ग्राम वासी जगत सिंह और सतीश के बीच हुए विवाद को लेकर जगत सिंह ने अपने मकान के पास सड़क पर सतीश चन्द यादव के उपर गोलियों की बौछार शुरू कर दिया। 


जनपद के थाना नेवढ़ियां क्षेत्र स्थित तरती नवापुर (गोसाईपुर) गांव में 23 अगस्त बुधवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। दबंग जगत सिंह के गोलियों की तड़तड़ाहट से प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्र नेता के पिता घायल युवक सतीश चन्द यादव की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही थाने की पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दिया गया है।

मिली खबर के अनुसार बुधवार की सुबह  गोसाईपुर गांव में ग्राम वासी जगत सिंह और सतीश के बीच हुए विवाद को लेकर जगत सिंह ने अपने मकान के पास सड़क पर सतीश चन्द यादव के उपर गोलियों की बौछार शुरू कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका कांप उठा। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे को चले जाने के पश्चात ग्रामीण जन पुलिस को सूचित करते हुए घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर भागे रास्ते में सतीश की मौत हो गयी।जिसकी पुष्टि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने कर दिया। इस घटना से परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पर पूरा इलाका दहशत के साये में आ गया है।



        घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नेवढ़ियां घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। खबर मिलने पर सीओ मड़ियाहूं सहित अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अन्य अधिकारी गण भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के बाबत मृतक के परिवार जन से तहरीर लेकर तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789