Good Daily News...


बुधवार, 23 अगस्त 2023

मिजोरम की घटना में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत:हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर मौजूद थे; पीएम और रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की

 



आइजोल।

राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ।

मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उधर, पीएम और रेलवे ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

तीसरे और चौथे पिलर के गर्डर पर मजदूर काम कर रहे थे।

तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा

पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

 पीएम और रेल मंत्रालय ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ से पीड़ित परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा पीएमओ की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वे प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी शामिल हैं।

मिजोरम के सीएम बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

मिजोरम के सीएम जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। जिन लोगों ने हादसे के दौरान लोगों की मदद की, उनका भी धन्यवाद।

हादसे में बंगाल के भी मजदूरों की जान गई

उधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता ने कहा- प्रोजेक्ट में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर जानकारी लेने को कहा है। मालदा प्रशासन को पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789