Good Daily News...


मंगलवार, 29 अगस्त 2023

मंडलायुक्त और डीआईजी ने त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को बैठक में दिए दिशा निर्देश , रहें अलर्ट

 





  देवरिया।गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सदर कोतवाली का निरीक्षण भी किया।मंडलायुक्त और डीआईजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति व्यवस्था के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर संबंधित पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा ने कहा है आगामी 30-31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। इसको देखते हुए 29 अगस्त की मध्य रात्रि से 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक परिवहन विभाग तथा नगर बस सेवा द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्कता अपनाए, जिससे चैन स्नेचिंग आदि की कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि ड्राइवर या कंडक्टर नशे में न हों और बसों की हालत अच्छी रहे।

जिला कारागार में रक्षाबंधन के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न रहे। मंदिरों पर बिजली के खंभे पर करंट की स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए विद्युत आपूर्ति को चेक करा कर वेरीफाई कराएं। अवैध बस और टैक्सी स्टैंड संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर ऐसे स्टैंड संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाएं। इस कृत्य में संलिप्त




पाए गए लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789