मुजफ्फरपुर के सदर थाना में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक विद्यार्थी को गोली मार दी। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा निवासी स्वर्गीय नगीना पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आकाशपासवानअपने घर से किसी काम के जा रहा था। इसी दौरान खबरा चौक के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली विद्यार्थी के सीने में लगी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों द्वारा सदर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। घायल आकाश को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। है।
आकाश के मां अनिता देवी का कहना है कि उसके पड़ोसी ने जानकारी दी कि उसके बेटा को गोली मार दिया गया है। उसका बेटा मां जानकी अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद वो अस्पताल में पहुंची। उसका बेटा इंटर में पढ़ाई करता है। सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक युवक को गोली मार दी गई है। इलाज के लिए उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.
Our Company Inc.
1238 S . 123 St.Suite 25
Town City 3333
Phone: 123-456-789
Fax: 123-456-789
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें