देवरिया।
देवरिया जनपद में बड़ा हादसा उस समय घटित हो गया ।जब बरहज क्षेत्र के बिनोवापुरी के समीप रविवार की रात करीब दो बजे ट्राली पर डीजे के साथ झूमते हुए बरहज स्थित सरयू नदी में जल भरने जा रहे कांवड़ियों का डीजे बिनोवापुरी के समीप हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई, अन्य कांवड़िए भी झुलस गए।
मदनपुर उपनगर के रहने वाले कुछ युवक ट्राली पर बहुत ऊंचाई तक डीजे बांधकर बरहज के सरयू नदी में जल भरने के लिए जा रहे थे,वे आपस में तय किए थे कि सोमवार को उन्हें महेंद्रानाथ मंदिर महेन व दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर में जलाभिषेक करना है। आंधी रात को बरहज के बिनोवापुरी के समीप पहुंचे थे कि डीजे हाईटेंशन विद्युत लाइन से सट गया। जिससे डीजे में करंट उतरते ही डीजे में आग लग गई, जिसके कारण साथ चल रहे कांवडियां भी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे मदनपुर के खटीक टोला के रहने वाले शैलेंद्र राजभर के पुत्र दीपक उम्र 18 वर्ष सुरेंद्र के पुत्र अमन गुप्ता 19 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी महेन पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां काफी झुलस जाने के कारण चिकित्सा के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जनपद की यह पहली घटना नहीं है, चार बर्ष पूर्व लार थाना में भी इस तरह की घटना घटित हो चुकी है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें