Good Daily News...


बुधवार, 26 जुलाई 2023

अब तक का मुख्य समाचार



➡️लखनऊ-स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, ज्ञानवापी के सर्वे पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य, पहले सभी मंदिर बौद्धमठ थे- स्वामी प्रसाद, तोड़कर मंदिर बनाया गया था-स्वामी प्रसाद , ‘एएसआई को इसकी भी जांच करनी चाहिए, बद्रीनाथ धाम भी पहले बौद्ध मठ था-स्वामी प्रसाद, सभी हिंदू स्थल की जांच होनी चाहिये-स्वामी प्रसाद, ‘बीजेपी भाईचारा खराब करने की कोशिश करती है’, 1957 से पहले देश क्या है इसको देखा जाये-स्वामी।


➡️लखनऊ- नो पार्किंग में खड़ी पुलिस स्कॉट की गाड़ी पर कार्रवाई,क्रेन के माध्यम से पुलिस गाड़ी लेकर गई ट्रैफिक पुलिस, पुलिस स्कॉट की गाड़ी पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई,विधानसभा गेट नम्बर 6 के बाहर नो एंट्री में खड़ी थी गाड़ी, पुलिस स्कॉट की गाड़ी का काटा 1100 रुपए का चालान।


➡️लखनऊ- समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित, अरविंद गिरी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने, राम करन निर्मल लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने,अनीस राजा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष,मऊ के विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष।


➡️लखनऊ- बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने किया ट्वीट, यूपी में आपराधिक तत्वों के हौंसले बुलन्द हैं-मायावती, 'इसका नमूना गोरखपुर के रुदौली में देखने को मिला है', 'अवैध खनन करने वाले गिरोह ने दलितों पर हमला किया', परिवार के एक व्यक्ति की हत्या कर दी- मायावती, परिवार के अन्य कई लोगों को घायल किया-मायावती, यह अति-दुःखद और अति-निन्दनीय है- मायावती, यूपी सरकार घटना का तुरन्त संज्ञान ले- मायावती. सभी नामजद लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो-मायावती, अपराधों-उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई करें- मायावती, ताकि आपराधिक तत्वों पर अंकुश लग सके- मायावती।


➡️मथुरा- वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामकृष्ण मिशन अस्पताल में सीएम योगी, विवेकानंद जी का जीवन नर सेवा,नारायण सेवा में बीता, विवेकानंद जी के मार्ग का अनुसरण करने वालों का आभार, धर्म का संबंध पूजा के साथ कर्तव्यों से भी है-सीएम, विवेकानंद जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत- सीएम योगी, मनुष्य वही जो दूसरों के लिए जीता हो- सीएम, मानव को दानव बनने में समय नहीं लगता-सीएम, सदाचार ही मनुष्य का सर्वोच्च गुण है-सीएम, मनुष्य ईश्वर की सर्वोच्च रचना है- सीएम, वृंदावन के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण-सीएम।


➡️मेरठ-  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान, संविधान को खत्म करने वाले लोग डरे हुए- अखिलेश, RSS की विभाजन कारी नीति बीजेपी की वोट बैंक- अखिलेश, वोट बैंक की राजनीति की वजह से मणिपुर जल रहा- अखिलेश, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए- अखिलेश, औरंगजेब के म्यूजियम बनाने पर भी बोले अखिलेश, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा था म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी की माता से हमारा पुराना रिश्ता- अखिलेश, 2024 में बीजेपी का इंडिया गठबंधन सफाया करेगा- अखिलेश, इंडिया एलायंस का मतलब डेवलपमेंट और इंक्लूसिव- अखिलेश।


➡️प्रतापगढ़- एक परिवार के 6 व्यक्ति जहर खुरानी का हुए शिकार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, शादी तय करने के बहाने व्यक्तियों ने बनाया शिकार, लड़की की शादी तय करने के बहाने से घर पर रुके थे , नगदी और जेवरात लूट कर जहरखुरान हुआ फरार, 3 महिला,2 पुरुष,1 बच्ची हुई जहर खुरानी का शिकार, महेशगंज थाना के गरीबपुर गांव का मामला।


➡️गाजीपुर- मुख्तार अंसारी पर मंत्री असीम अरुण का बयान, आज व्हीलचेयर पर घूमने में उनको डर लगता है-असीम, ये योगी जी के राजनीतिक संकल्प का परिणाम है-असीम, 'अपराधी जेल में है,गाजीपुर में एक्सप्रेसवे आ चुका है', अमृतकाल में सहभागिता कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री, 'NDA का मूल उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास', इंडिया का एक ही उद्देश्य है कि मोदी हटाओ- असीम, 'देश की जनता पर इसका असर नहीं होने वाला है'।


➡️मथुरा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वृंदावन, सीएम रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम पहुंचे ,कैंसर रोगियों के लिए सीटी स्कैनर का कर रहे उद्घाटन,3:30-4:15 तक सीएम मंदिर में समीक्षा बैठक करेंगे,4:30-4:45 तक सीएम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे, शाम 5 बजे सीएम वृंदावन हेलीपैड से होंगे रवाना।


➡️आगरा - एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ विवाद,मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, चले लाठी-डंडे, मारपीट में गर्भवती महिला समेत 5 लोग घायल,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,गांव में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के नगला गडरिया का मामला।


➡️मेरठ- मेरठ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ,टोल पर MLA नेताओं ने अखिलेश का किया स्वागत,फूल माला पहनाकर अखिलेश का किया गया स्वागत ,पूर्व मंत्री की बहन, बहनोई को आशीर्वाद देने जाएंगे अखिलेश,6 कांवड़ियों की मौत के बाद राली चौहान भी पहुंचेंगे अखिलेश, सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद धनपुर गांव जाएंगे ।


➡️आगरा- महिला की चाकू से गला काटकर हत्या से हड़कंप, पति ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या की, चाकू से गला काटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की घटना।



➡️देवरिया- स्कूल में 7वीं के छात्र की मौत का मामला , बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे, खबर चलने के बाद मौके पर पहुंचे अफसर, छात्र की झूला से गिरने से हुई थी मौत, स्कूल छोड़कर स्कूल प्रशासन हुआ फरार , राघव नगर स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मामला।


➡️मिर्जापुर - नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला ,आरोपी विजय गुप्ता, अफरीदी खान हुआ गिरफ्तार, बीजेपी नेता, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता को भी पकड़ा,पीड़िता के बयान के बाद विजय गुप्ता को पकड़ा ,मामले को लेकर कांग्रेस, सपा ने किया था प्रदर्शन,एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया था खुलासा , लालगंज थाना क्षेत्र के बाजार का है मामला।


➡️कानपुर - छात्र-छात्राओं, महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन, स्कूल के पास देशी ठेका होने को लेकर प्रदर्शन, ठेका हटाओ गांव बचाव' के लोगों ने लगाए नारे, प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद, महाराजपुर क्षेत्र के सुंधैला चौकी के नंजफ़गढ़ गांव का मामला।


➡️रायबरेली- रायबरेली पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज का किया शिलान्यास, साथ ही कई योजनाओं का भी किया शिलान्यास, एम्स के डॉक्टरों के साथ केंद्रीय मंत्री ने की बैठक, मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां।


➡️बदायूं - प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी सफाई कर्मी की तबीयत,सीएचसी से डॉक्टर की टीम जांच के लिए पहुंची, मानदेय न मिलने पर चल रहा सफाई कर्मियों का धरना,6 महीनों से मानदेय न मिलने का लगाया आरोप,नगर पंचायत रुदायन कार्यालय का पूरा मामला।


➡️कानपुर- कारोबारी संजीव अग्रवाल के ठिकानों पर DRI का छापा, कारोबारी के सोना तस्करी से मिर्जापुर से कनेक्शन पर कार्रवाई, गुपचुप तरीके से नयागंज स्थित ऑफिस पहुंची DRI की टीम, पूछताछ के बाद टीम संजीव अग्रवाल को साथ लेकर निकली।


➡️बिजनौर- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, 3 वर्ष पूर्व विवाहिता ने पड़ोस में ही की थी लव मैरिज , पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना शेरकोट के मोहल्ला बकरकसाबान का मामला।


➡️फर्रुखाबाद- छात्र के साथ सीपी विद्या निकेतन के टीचर ने की मारपीट , कक्षा 6 के छात्र से लिखते समय स्पेलिंग हुई थी मिस्टेक , शिक्षक ने छात्र को बाल पकड़कर डंडों से पीटा - परिजन, शिक्षक की पिटाई से छात्र के शरीर पर आई गंभीर चोटें , परिजनों ने प्रधानाध्यापक से शिक्षक के खिलाफ की शिकायत , प्रधानाध्यापक ने परिजनों की नहीं सुनी फरियाद, छात्र की मां ने शिक्षक के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कायमगंज क्षेत्र के सीपी विद्या निकेतन स्कूल का मामला।


➡️जालौन-किसान नेताओं के साथ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, एक्सप्रेस वे का कट बन्द करने पर भड़के लोगों, किसान नेताओं के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों को एसडीएम, सीओ ने लोगों को समझाया,किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कुठौंद ब्लॉक के ब्लॉक परिसर का मामला।


➡️ललितपुर- निर्माणधीन प्लॉट पर हाईटेंशन तार गिरने से हादसा टला,मजदूरों और स्थानीय लोगों ने भाग कर बचाई जान, बिजली ठेकेदार द्वारा घटिया क्वालिटी का डाला केवल,हाईटेंशन और केबल गिरने से अफरा तफरी का माहौल,सदर कोतवाली क्षेत्र करवाला रोड वार्ड 23 का मामला।


➡️बागपत- दबंग ने दारोगा की कनपटी पर ताना पिस्टल,रिटायर्ड दारोगा के घर में दरवाजा तोड़कर घुसे दबंग , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात,.विरोध करने पर घर के बाहर की फायरिंग,पुलिस के रिटायर्ड दारोगा पर ताना गया पिस्टल, थाना रमाला क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव का मामला।


➡️कानपुर- पुलिस ने 2 शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया, लुटेरों ने रतनलाल नगर में छात्रा से लूटा था मोबाइल , इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे, उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता,लुटेरों से नकदी समेत बाइक और मोबाइल बरामद किया, लुटेरों पर पहले से दर्ज है लूट के चार मुकदमें।


➡️कौशाम्बी- भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए सदस्य,सदस्यों ने अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप,अविश्वास के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे सदस्य,जिलाधिकारी को 20 सदस्यों ने दिया प्रार्थना पत्र,डीएम ने सदस्यों को 2 अगस्त तक दिया समय,हस्ताक्षर सत्यापन के बाद ही डीएम करेंगे फैसला,जिला पंचायत प्रतिनिधि ने लगाया आरोप, सदस्यों पर फर्जी हस्ताक्षर का लगाया आरोप, अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबर से मचा हड़कंप।


➡️बदायूं - जेबकतरे को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, अस्पताल में लाइन में लगे व्यक्ति की जेबकतरे ने जेब काटी , अस्पताल में अपनी पत्नी को दिखाने आया था पीड़ित , मोहल्ला सोथा का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी, सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का मामला।


➡️बुलंदशहर- अनियंत्रित प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, बाइक सवार पति गंभीर रूप से घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती, तहसील मुख्यालय के समीप हुआ दर्दनाक हादसा।


➡️मेरठ- मेरठ के पांचली बुजुर्ग गांव पहुंचे अखिलेश यादव,पूर्व मंत्री की बहन, बहनोई को आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश , 6 कांवड़ियों की मौत के बाद राली चौहान पहुंचेंगे अखिलेश,सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद धनपुर गांव भी जाएंगे।


➡️सहारनपुर - मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा लेंटर,लेंटर गिरने से एक महिला मलबे में दबी, हालत गंभीर, परिजनों ने महिला को अस्पताल में किया भर्ती ,डॉक्टरों ने उपचार के बाद महिला को किया रेफर,सहारनपुर के तहसील सदर के गांव रामखेडी़ का मामला।


➡️फर्रुखाबाद- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक बाइक सवार की मौत दूसरा गंभीर घायल , CHC के डॉक्टर ने एक को किया मृत घोषित, दूसरे को जिला अस्पताल लोहिया किया रेफर , फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला।


➡️अलीगढ़- बारिश से जिला अस्पताल परिसर में भरा पानी, दवा की लाइन में लगे मरीज व तीमारदार परेशान, मरीज,तीमारदार बारिश से भरे पानी में खड़े हैं, सीएमएस कार्यालय में भी हुआ जलभराव, महिला व मलखान सिंह जिला अस्पताल का मामला।


➡️श्रावस्ती- भिनगा पुलिस को मिली सफलता,सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 8 को पकड़ा, मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता,ताश के पत्ते, नकदी, मोटरसाइकिल हुई बरामद,भिनगा कोतवाली के मछरीहवा जंगल से हुई गिरफ़्तारी।


➡️उन्नाव- उन्नाव पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, देर रात चोरों ने पार किया हजारों का माल, दुकान के बाहर से पार किया लोहे का सामान, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कोतवाली उन्नाव के कब्बाखेड़ा मोहल्ले का मामला।


➡️कुशीनगर- ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस मौके पर पहुंच, जांच में जुटी, मुजहना गांव के पास रेलवे लाइन पर मिली लाश, मृतक व्यक्ति की नहीं हो पाई पहचान, अहिरौली बाजार क्षेत्र के मुजहना गांव की घटना।


➡️हमीरपुर- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की वारदात, कई बार युवती को बनाया हवस का शिकार, एक माह तक किराए के मकान में रखकर किया दुष्कर्म , जलालपुर थाना इलाक़े का का मामला।


➡️चित्रकूट- युवती ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, माता-पिता की सूचना पर मौके पर पुहंची पुलिस , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , भरतकूप थाना क्षेत्र के तमरार गांव का मामला।


➡️ललितपुर- मछली पकड़ने गये युवक की पानी में डूबने से मौत,तालाब में डूबे युवक का पुलिस ने शव कब्जे लिया, मदनपुर थाना क्षेत्र अला ऊदल तालाब का मामला।


➡️हमीरपुर- नील गाय से तीन बाइक सवार टकराए, एक मौके पर मौत, महिला समेंत 4 घायल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, हमीरपुर के थाना मुस्करा इलाके का मामला।


➡️हमीरपुर- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की वारदात,कई बार युवती को बनाया हवस का शिकार, एक माह तक किराए के मकान में रखकर किया दुष्कर्म ,जलालपुर थाना इलाक़े का मामला।


➡️शाहजहांपुर- पुलिस ने बाइक लिफ्टर गैंग का किया खुलासा, 5 शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक, तमंचा, कारतूस भी बरामद,थाना जलालाबाद पुलिस को मिली कामयाबी।


➡️हरदोई- सांप के काटने से किशोर की हुई मौत, घर के अंदर किशोर को सांप ने काटा, परिजनों किशोरी को लेकर पहुंचे CHC,डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित किया, अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर की घटना।


➡️अमेठी- संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव मिला , रेलवे कर्मचारी ने पुलिस को दी सूचना, लखीमपुर के धौरहरा निवासी है मृतक, मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान, जगदीशपुर के करीडीह गांव की घटना।


➡️हरिद्वार- हरिद्वार के शिवालिक पर्वत की पहाड़ियां दरक रहीं,पहाड़ियों के ट्रीटमेंट को लेकर टीम पहुंची हरिद्वार,विशेषज्ञों की टीम जांच करने आज हरिद्वार पहुंची, जांच टीम ने हिल बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया, टीम के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


➡️सितारगंज- मोहर्रम के पवित्र महीने में ब्लड डोनेशन कैंप लगा,हजरत इमाम हुसैन की याद में किया रक्तदान, हसन-हुसैन ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन, समाजसेवी इश्तियाक अंसारी ने लगवाया कैंप, 100 से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया।


➡️रूड़की - पुलिस ने आरोपी से चाकू किया बरामद,चेकिंग के दौरान पकड़ा संदिग्ध आरोपी, खुलेआम चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया केस ,लक्सर कोतवाली इलाके का मामला।


➡️अल्मोड़ा- बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे धन सिंह रावत, अल्मोड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल,‘बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है’,भाजपा उप चुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतेगी-मंत्री।


➡️देहरादून- मुख्यमंत्री धामी गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया याद ,सीएम धामी ने कारगिल के शहीदों को याद किया, सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया , वीर सपूतों की वजह से हम चैन की नींद सोते हैं-धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रहे मौजूद, शहीदों के परिजन भी साथ में रहे मौजूद।


➡️टिहरी गढ़वाल- पहाड़ी से मलबा आने से 5 मकान हुए क्षतिग्रस्त, बूढ़ाकेदार के घनसाली के कोट गांव का मामला,मकान क्षतिग्रस्त होने पर भागकर बचाई जान, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची,बारिश होने से गांव के ऊपर से हुआ लैंडस्लाइड, राजस्व विभाग की टीम ने स्कूल में किया शिफ्ट।


➡️दिल्ली- वक्फ अधिनियम के कुछ प्रावधानों का मामला, प्रावधानों की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका, दिल्ली HC ने गृह मंत्रालय से पक्ष स्पष्ट करने को कहा, कानून, अल्पसंख्यक मंत्रालय से पक्ष स्पष्ट करने को कहा, कोर्ट ने 4 हफ्ते में मंत्रालयों से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा, मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी।


➡️दिल्ली- BJP सांसद सुब्रत पाठक का बयान, सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार- सुब्रत, विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता है – सुब्रत पाठक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान,बिहार पर चर्चा हो- सुब्रत, अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के पास बहुमत नही।


➡️दिल्ली- केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, प्रहलाद सिंह पटेल को आया सेक्सटॉर्शन कॉल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई, एक नंबर से कॉल आया और पोर्न वीडियो दिखा, दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।


➡️दिल्ली- वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश का ट्वीट, INDIA दलों की वाजिब मांग सरकार नहीं मान रही-रमेश, मणिपुर पर पीएम के विस्तृत बयान की मांग है- रमेश, पहले पीएम बयान दें,उसके तत्काल बाद चर्चा होगी-रमेश, लेकिन सरकार लगातार इससे इंकार कर रही है- रमेश, सभी विपक्षी दलों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया-रमेश।


➡️दिल्ली- उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई- महेंद्र, सांसद पार्टी कार्यक्रमों में ज्यादा समय दें- महेंद्र, संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोले महेंद्र भट्ट, कांग्रेस ने ये हमारे फायदे का काम किया है-महेंद्र, 'अब प्रधानमंत्री जी जब बोलेंगे,एजेंडे खत्म होंगे'।


➡️दिल्ली- 1984 पुलबंगश सिख दंगे से जुड़े मामले में चार्जशीट, राउज एवेन्यु कोर्ट ने दाखिल चार्जशीट का लिया संज्ञान, जगदीश टाइटलर के खिलाफ दखिल चार्जशीट पर संज्ञान, राउज एवेन्यु कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को समन भेजा, कोर्ट ने 5 अगस्त को 12 बजे पेश होने का समन भेजा।


➡️दिल्ली- दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल सोमवार को पेश होगा, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे ऑर्डिनेंस बिल पेश, कल केंद्रीय कैबिनेट ने बिल को दी है मंजूरी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789