देवरिया। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में केबल तार लगाने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। जल्द ही रुद्रपुर नगर में भी जर्जर विद्युत तारों को बदलकर केवल तार लगाने का कार्य शुरू होगा। विद्युत खंड अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि 100 करोड़ की योजना के माध्यम से जनपद में चल रहे विद्युत कार्यों में जर्जर तारों की जगह केबल का तार लगाया जा रहा है उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्तर पर केविल तार लगाने का कार्य चल रहा है। रुद्रपुर नगर में भी जर्जर तारों से विधुत उपभोक्ताओं को मुक्ति मिलेगी दो माह के अंदर जर्जर विद्युत तारों को बदलकर विद्युत केबल का तार लगाने का कार्य शुरू होगा। बताते चलें कि नगर में विद्युत के जर्जर तारों के चलते बार-बार फाल्ट की समस्या और तार टूटने के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे विभाग के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।






.jpeg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें