ं
मोहन सिंह यादव (नैगुवा) समाजवादी पार्टी छतरपुर के जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश मोहन सिंह यादव जिला पंचायत छतरपुर में वार्ड क्रमांक 9. मऊसहानिया से जिला पंचायत सदस्य
पंकज पाराशर छतरपुर
बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों ने ताल ठोक कर मैदान क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, छतरपुर जिले की सबसे चर्चित महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी छतरपुर के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह यादव (नैगुवा) चुनाव लड़ेंगे। बुंदेलखंड में किसानों और गरीबों की आवाज समाजवादी पार्टी छतरपुर के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह यादव (नैगुवा) जन सेवा के कार्य करते आ रहे हैं, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में इनका जबरदस्त प्रभाव है। मोहन सिंह यादव ग्राम पंचायत नैगुवा से सरपंच भी रहे हैं, वर्तमान में छतरपुर जिले से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश मोहन सिंह यादव छतरपुर जिले में वार्ड क्रमांक 9 मऊसहानिया जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं । बुंदेलखंड में मोहन सिंह यादव पिछड़ा वर्ग से दमदार नेता है । यादव, पटेल, कुशवाहा, राजपूत सहित पिछड़े वर्ग में मोहन सिंह यादव का जबरदस्त प्रभाव है । महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में मऊसहानिया, अलीपुरा और कुर्रहा जिला पंचायत वार्ड से सामान्य सीटों पर ओबीसी की दमदार एंट्री हुई है । मोहन सिंह यादव क्षेत्र में पहुंचकर जनता जनार्दन से आशीर्वाद ले रहे हैं l हजारों लोगों ने साइकिल को जिताने की ठानी है । समाजवादी पार्टी छतरपुर के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह यादव (नैगुवा) ने हाथ जोड़कर लोगो का अभिनंदन किया ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें