गुरुवार, 1 जून 2023
Home »
» भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में टाप फाइव में शामिल - डाॅ धन सिंह रावत
भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में टाप फाइव में शामिल - डाॅ धन सिंह रावत
पीएम ने शुरू किया खेलो इंडिया तो देश में पदकों की संख्या बढ़ी , 2014 के बाद पीएम ने विकासवाद को लाया मुख्यधारा में - डाॅ धन सिंह रावत
सुलतानपुर। बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे है। देश में आजादी के बाद पहली बार गरीब कल्याण व गरीबों के सेवा की बात हुई है। मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे हैं । यह बातें उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए की अध्यक्षता एवं पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है।उन्होंने कहा 2019 से मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दे रही है।सरकार ने कोविड- 19 के दौरान 100 देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कांग्रेस ने आजादी के बाद एक एम्स बनाया था।आज सिर्फ यूपी में 6 एम्स बने हैं।आज पूरे देश में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है यूपी में 40 मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो गया है। पहले 40 हजार युवा एमबीबीएस करते थे आज एक लाख से अधिक युवा एमबीबीएस कर रहे हैं। सरकार ने 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान स्मार्ट कार्ड योजना से लाभान्वित किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि आज अयोध्या, काशी विश्वनाथ, उज्जैन जैसे कई मंदिरों का निर्माण व पुनरुद्धार किया जा रहा है।यह भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर पर पीएम के अभूतपूर्व प्रयास को दिखाता है।उन्होंने जल जीवन मिशन पर चर्चा करते हुए कहा कि आज 15 करोड़ से अधिक घरों में पानी दिया गया है। घर-घर शौचालय पहली बार बना है।बताया केंद्र की मोदी सरकार ने पहली बार राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर न्याय किया है। प्रधानमंत्री ने 3 करोड़ परिवारों को पीएम आवास दिया। 2025 तक देश का हर नागरिक के पास आवास होगा।आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में टाप फाइव में शामिल है। कैबिनेट मंत्री ने कहा 2014 के बाद प्रधानमंत्री ने विकासवाद को मुख्यधारा में लाया है।इन 9 वर्षों की विकास यात्रा में देश का कोई व्यक्ति, कोई वर्ग,कोई भूभाग विकास से अछूता नहीं है।उन्होंने कहा आज भारत ग्लोबल एजेंडा सेट करने की भूमिका में है। उन्होंने सुल्तानपुर लोकसभा की चर्चा करते हुए कहा कि सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ है। सीताकुंड व धोपाप घाट का सुन्दरीकरण कर पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है।उन्होंने बताया आज से महा संपर्क योजना की शुरुआत हो रही है इसमें पार्टी के बड़े नेता से कार्यकर्ता तक डेढ़ लाख परिवारों में जाकर संपर्क करेंगे और सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा पीएम ने खेलो इंडिया शुरू किया तो देश में पदकों की संख्या बढ़ी है। आज युवा खेलों में रुचि ले रहा है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें