गुरुवार, 1 जून 2023
Home »
» शिवराज सरकार ने महाकाल को भी नहीं बख्शा, घोटाला उजागर हो गया है
शिवराज सरकार ने महाकाल को भी नहीं बख्शा, घोटाला उजागर हो गया है
.महाकाल लोक पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बयान: बोले शिवराज सरकार ने महाकाल को भी नहीं बख्शा, घोटाला उजागर हो गया है
पंकज पराशर छतरपुर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच महाकाल महालोक में गिरी सप्त ऋषि की मूर्तियों के बाद कांग्रेस, शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने महाकाल को भी नहीं बक्शा, अब घोटाला उजागर होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही इसका मतलब साफ़ है कि मुख्यमंत्री का इन लोगों को संरक्षण प्राप्त हैं।
बीते रोज उज्जैन में आई आंधी ने जहां महाकाल महालोक में तांडव मचाया, वहां स्थापित की गई सप्त ऋषि की सात मूर्तियों में से 6 को धराशायी कर दिया वहीं इस कुदरती आंधी ने प्रदेश की सियासत में तूफ़ान ला दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता महाकाल महालोक के निर्माण में बड़े स्तर के घोटाले के आरोप लगा रहे है और भाजपा सरकार पर हमलावर हैं।
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंद सिंह ने ग्वालियर में शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी है यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 12 ज्योतिलिंग से एक महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा। एक ही आंधी में महाकाल कॉरिडोर के निर्माण की पोल खुल गई। यदि तूफान आ जाता तो क्या स्थिति होती।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें