प्रयागराज।
15 जुलाई को होने वाली परीक्षा को यूपी बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों से किया निरस्त,
अब 2023 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को संशोधित कार्यक्रम के तहत संपन्न होगी,
हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक होगी,
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक आयोजित होगी,
हाईस्कूल परीक्षा के लिए 18400 परीक्षार्थियों ने किया है आवेदन,
जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 26269 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं,
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 44669 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए,
इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,
जिलों में डीआईओएस द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा,
परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है,
यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।






.jpeg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें