Good Daily News...


बुधवार, 7 सितंबर 2022

शिंदे सरकार से रामदास अठावले की मांग, हमें मनोनीत विधायक और एक मंत्री पद दें

 Ramdas Athawale

भाजपा ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को अपना समर्थन दिया। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं जबकि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रामदास अठावले महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में जा रहे हैं।

सत्ता परिवर्तन के बाद भी महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर अब राजनीति तेज होते दिखाई दे रही है। इन सब के बीच केंद्र में भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिंदे सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है। रामदास अठावले ने साफ तौर पर कहा है कि हमें एक राज्यपाल कोटे से मनोनीत विधायक और सरकार में एक मंत्री पद मिले। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यपाल कोटे से 12 विधायकों को नियुक्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से ज्यादा शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी। इसके बाद महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई। 

भाजपा ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को अपना समर्थन दिया। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं जबकि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रामदास अठावले महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में जा रहे हैं। इसी कड़ी में वह अपने परिवार के साथ पुणे के एक पूजा पंडाल में पहुंचे थे और बप्पा की आरती की थी। इसी दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने महाराष्ट्र के शिंदे और भाजपा सरकार से एक नई मांगे कर दी। रामदास अठावले की यह बात कहीं ना कहीं भाजपा और शिंदे सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 

अठावले ने अपने बयान में कहा कि भले ही हम बड़ी पार्टी नहीं हैं, लेकिन हम जिसके साथ खड़े हो जाते हैं, वह पार्टी मजबूत हो जाती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम कांग्रेस और एनसीपी के साथ थे, वे मजबूत हुए। अब हम बीजेपी के साथ हैं। भाजपा की ताकत बढ़ी है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की महागठबंधन की सरकार है। ऐसे में उनकी पार्टी को राज्यपाल कोटे से एक विधायक और शिंदे सरकार में एक मंत्री पद मिलना चाहिए। अपने बयान में रामदास अठावले ने यह भी कहा कि जिस तरीके से पत्रकार संघ को पुणे में हर साल नया अध्यक्ष मिलता है। ठीक वैसा ही हमने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हर साल पुणे में हमारी पार्टी चुनाव कराएगी और हर साल नया अध्यक्ष मिलेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बारावफात एवं आगामी पर्वो को लेकर केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न

   देवरिया, 25 अगस्त।बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर शांति सौहार्दपूर्ण कुशलता के साथ मनाये जाने को लेकर पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में ज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789