देवरिया, 25 अगस्त।बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर शांति सौहार्दपूर्ण कुशलता के साथ मनाये जाने को लेकर पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में धर्मगुरुओं ने भी अपने विचारो से अवगत कराया। साथ हीं बारावफात एवं रक्षाबंधन के पर्व को शांहितपूर्ण व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंध रखते हुए प्रेम भाईचारे, आपसी सद्भाव के साथ मनाये जाने की अपील की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बारावफरात पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नोडल अधिकारियों की तैनाती इस निर्देश के साथ की गयी है कि वे अपने निर्धारित कार्य स्थल पर उपस्थित रहेगें तथा संबंधित उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष से समन्वय रखेगें। जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर निकाय जुलूस रुट की साफ सफाई सुनिश्चित करायेगें। विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति, तार, टान्सफार्मर आदि से जुडी समस्याओं का समाधान कराये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व को परम्परा के अनुरुप मनाये और विशेष रुप से ध्यान रहे किसी नई परम्परा की शुरुआत न हो।
जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर कहा कि इस पर्व के दिन महिलाओं का आवागमन अधिक होता है। इसके दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु एवं सुगम रखने के साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह चाक-चौबंध रखने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। साथ ही उन्होने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रुप से भ्रमण कर क्षेत्रों की जायजा लेने का निर्देश दिए। उन्होने यह भी कहा कि जनपद में शांतिपूर्वक त्यौहार हम सभी मनाते आये है। उसी भावना का परिचय देते हुए आगे भी पर्व को प्रेम भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाये। प्रशासन का सहयोग करे। ऐसा कोई कृत्य न करें या किसी की भावनाओं को आहत न करें, जिससे कि जनपद की छवि प्रभावित हो तथा उस पर कोई ऑच भी आये।
आयोजित इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी, उप जिलाधिकारी गण, क्षेत्राधिकारी गण, नामित नोडल अधिकारी व विभिन्न धर्मो के धर्मगुरु व प्रबुद्व जन आदि उपस्थित रहे।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें