Good Daily News...


बुधवार, 7 सितंबर 2022

भारत जोड़ो यात्रा में 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' वाले कन्हैया कुमार के शामिल होने पर सवाल


Kanhaiya Kumar
भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। हम आपको बता दें कि राहुल गांधी शाम को कन्याकुमारी के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कन्याकुमारी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से अपनी 'भारत जोड़ो' यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं लेकिन भाजपा ने पूछा है कि भारत तो पहले ही जुड़ा हुआ है तो राहुल क्या जोड़ने निकले हैं। यही नहीं एक प्रश्न यह भी उठ रहा है कि राहुल गांधी निकले तो भारत जोड़ो यात्रा पर हैं लेकिन उनकी इस यात्रा में कन्हैया कुमार को क्यों शामिल किया गया है? गौरतलब है कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के कार्यकाल में ही जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे देशविरोधी नारेबाजी हुई थी और कन्हैया कुमार को देशद्रोह मामले में जेल भी हुई थी। 

बहरहाल, भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। हम आपको बता दें कि राहुल गांधी शाम को कन्याकुमारी के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी, हालांकि राहुल गांधी और 118 अन्य ‘भारत यात्री’ आठ सितंबर की सुबह विधिवत पदयात्रा आरंभ करेंगे। राहुल गांधी की पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

दूसरी ओर, तटीय शहर कन्याकुमारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की भव्य तैयारियां की हैं। शहर भर में कई स्थानों में पोस्टर लगे हैं जिनमें तमिल भाषा में ‘‘राहुल गांधी आपका स्वागत है’’ और ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ लिखा है। ‘महात्मा गांधी मंडपम’ तक झंडे व रंग-बिरंगे कागजों से सजावट की गई है, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खादी से बना ध्वज देंगे। राहुल गांधी इस ध्वज को सेवा दल के कार्यकर्ताओं को सौंपेंगें, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा का प्रबंधन कर रहे हैं।

इस बीच, जहां एक ओर कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि यह यात्रा भारत में एक नई क्रांति लायेगी वहीं भाजपा ने इस यात्रा पर जोरदार तंज कसा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि भारत खंडित कहां हुआ है जो राहुल गांधी उसे जोड़ने निकले हैं। सरमा ने कहा कि भारत खंडित कांग्रेस के टाइम ही हुआ था जब पाकिस्तान बना था इसलिए राहुल गांधी को पाकिस्तान से अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बारावफात एवं आगामी पर्वो को लेकर केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न

   देवरिया, 25 अगस्त।बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर शांति सौहार्दपूर्ण कुशलता के साथ मनाये जाने को लेकर पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में ज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789