Good Daily News...


गुरुवार, 8 सितंबर 2022

सीडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा

  
14 सितंबर तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित करने का दिया निर्देश

देवरिया,  08 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में  गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बनध में दिशा निर्देश भी दिये गये है। यह निर्देशित किया गया कि 14 सितंबर तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें। 
      प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद देवरिया अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 08 आवास अवशेष है, जिसमें बनकटा 01, बरहज 01, भलुअनी 02,भटनी 03, सलेमपुर 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 14 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शतप्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
        प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 की समीक्षा में पाया गया कि जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 42 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 07, बनकटा 10, बरहज 00, भागलपुर 04, भलुअनी 06, भटनी 04, भाटपाररानी 01, सदर 01, देसही देवरिया 01, गौरीबाजार 02, लार 04, रूद्रपुर 01, सलेमपुर 01, आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 14 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शतप्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
       बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फिल्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग कराई जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
        प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत हुए लाभार्थियों के आवास 14 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

   देवरिया, 25 अगस्त 2026। निरीक्षण भवन, देवरिया में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789