Good Daily News...


शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

मिशन शक्ति के तहत अच्छा कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित


देवरिया,, 16 सिंतबर।विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज मिशन शक्ति फेज 4 के तहत जनपद में अच्छा कार्य कर रहे हैं वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण पर निरंतर कार्य कर रही है। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी अपने घरेलू विवाद को आपसी बातचीत से समझाएं। अनावश्यक मुकदमों से बचे।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहां की सरकार ने महिलाओं को सबला बनाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। दहेज, विवाह-विच्छेद, संपत्ति विवाद, पढ़ाई का उचित अवसर मिलने में समस्या, महिला होने होने की वजह से विभेद झेलना सहित कई ऐसी समस्याएं हैं, जिससे महिलाएं रूबरू होती हैं। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर द्वारा आयोजित हक की बात के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि मिशन शक्ति से जुड़ी महिलाएं नेपथ्य में रहकर कार्य करती हैं और भविष्य में होने वाले कई अपराधियों को रोकती है।
      पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मिशन शक्ति में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्दी में महिला पुलिसकर्मी को देखकर महिलाएं अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार कई ग्रामों में महिला बीट पुलिस ऑफिसर की तैनाती की गई है। एंटी रोमियो स्क्वायड महिलाओं की सुरक्षा में सक्रिय रहता है उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो जाए तो कई प्रकार के विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। महिलाएं गलत का विरोध भी करें।
     जिन महिलाओं का सम्मान किया गया उनमें एसएचओ महिला थाना अर्चना सिंह, सीडीपीओ रिचा पांडेय, आरबीएसके की डॉ अलका गुप्ता, एलआईयू की अर्चना शर्मा, वर्षा सिंह, मंजू पांडेय, मीनू जायसवाल, नीतू भारती, अनीता तिवारी, संगीता देवी, साधना चौहान, प्रीति कुमारी, पुष्पा चौधरी, सुमन, अंकिता गिरी, अनुपम पटेल, वर्तिका, उमा देवी, अमृता देवी, करिश्मा, रेखा, पूजा कुमारी, चांदनी मिश्रा सहित विभिन्न महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय ने किया।
      इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय जिला समाज कल्याण अधिकारी लाल बहादुर जैसवार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

           ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 05 फरवरी 2026*                  *बृहस्पतिवार*  *नई  दिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789