Good Daily News...


गुरुवार, 8 सितंबर 2022

लद्दाख गतिरोध के बीच पूर्वी सेक्टर में चीनी खतरे से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार, दी जा रही खास ट्रेनिंग, जानें क्या है आगे का प्लान


 Indian Army
Creative Common
भारतीय सेना ने नए हथियारों और प्रणालियों को शामिल किया है और चीन के साथ सीमा पर चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए क्षमता निर्माण में वृद्धि की है।

पूर्वी लद्दाख में चल रहे टेंशन के बीच भारत अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी को लेकर भी चौकन्ना हो गया है। यहां भारतीय सेना ने सुरक्षा संबंधी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए आपात योजना तैयार कर ली है। भारतीय सेना ने नए हथियारों और प्रणालियों को शामिल किया है और चीन के साथ सीमा पर चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए क्षमता निर्माण में वृद्धि की है। इसके साथ ही सेना इस क्षेत्र में अपने जवानों का पुनर्सतुलव स्थापित कर रही है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ दो साल से अधिक समय से चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच सेना अपनी समग्र युद्ध तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए उपाय कर रही है। 

भारतीय सेना ने ये कदम पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले दो वर्षों से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को देखते हुए उठाया है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि लगातार ट्रेनिंग होते रहने से सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा कि सड़कों, पुलों और गोला-बारूद डिपो के निर्माण से लेकर अपने निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने तक सेना एलएसी के पास पूर्वोत्तर के आरएएलपी क्षेत्र (शेष अरुणाचल प्रदेश) में सैनिकों को तुरंत लामबंद करपने के लिए सैन्य बुनियादी ढांचे विकसति करने में गति ला रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन द्वारा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहे है। कई सैटेलाइट इमेजों में भी इस तरह का दावा किया जा चुका है। यहां तक की चीन ने एलएसी के अपने इलाके में बड़ी तादाद में मोबाइल टावर भी लगा लिए हैं। वहीं चीन को देखते हुए भारतीय सेना भी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी दुरुस्त करने में लग गई है। किबिथू, वालोंग और हयुलियांग जैसे सामरिक लिहाजे से बेहद संवेदनशील इलाकों में 4जी दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है।  

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

   देवरिया, 25 अगस्त 2026। निरीक्षण भवन, देवरिया में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789