Good Daily News...


गुरुवार, 1 सितंबर 2022

आरएसएस मुसलमानों को कर रही टारगेट, अजमल ने लगाए आरोप, हिमंता बोले- जिहादी गतिविधियों को खत्म करना मकसद


Himanta

असम के सीएम ने कहा कि अगर मदरसों में जिहादी गतिविधियां नहीं होती हैं तो हम मदरसा क्यों तोड़ेंगे लेकिन हमें ऐसी किसी गतिविधी का पता चलेगा तो हम उसपर कार्रवाई करेंगे।

असम में हिमंत सरकार मदरसों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते कुछ दिनों में तीन  मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया है। जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। कई राजनीतिक दलों की ओर से इस कदम की आलोचना की गई है। जिसको लेकर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब देते हुए कहा कि असम सरकार का मदरसा तोड़ने का इरादा नहीं है। हमारा इरादा मदरसों में होने वाली जिहादी गतिविधियों को खत्म करना है।

असम के सीएम ने कहा कि अगर मदरसों में जिहादी गतिविधियां नहीं होती हैं तो हम मदरसा क्यों तोड़ेंगे लेकिन हमें ऐसी किसी गतिविधी का पता चलेगा तो हम उसपर कार्रवाई करेंगे। इससे पहले एआईयूडीएफ चीफ मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि 2024 के चुनाव से पहले मुसलमानों और मदरसों पर हमले बढ़े हैं। भाजपा को 2024 में सत्ता बनाए रखने के लिए मुस्लिम वोटों की जरूरत है। मुसलमानों पर उनके द्वारा हमले बढ़ रहे हैं और इसलिए डरे हुए मुसलमान उन्हें वोट देंगे।

असम के बरपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले मदरसे पर प्रशासन का बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है। बोंगाईगांव जिले के एक मदरसे को भी ध्वस्त कर दिया गया। असम में सरकारी फंड से चलने वाले मदरसे अब बंद हो चुके हैं। इसलिए जितनी भी मदरसे चल रहे हैं वो प्राइवेट फंडिंग के सहारे चल रहे हैं। जिस मदरसे को तोड़ा गया है वो भी सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा था। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789