प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया।
नगर कसौधन समाज के तत्वाधान में कसौधन समाज द्वारा आयोजित नाथ बाबा मंदिर समीप बहुद्देश्यीय हाल व ग्राम कोइलगढहा में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह का शुभारम्भ महर्षि कश्यप जी के प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता सभासद जितेंद्र
कसौधन ने किया उन्होंने कहा कि समाज की संख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों पर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स के रूप में वैश्य समाज के व्यापारी सर्वाधिक योगदान देते हैं। इसलिए सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान की व्यवस्था करनी चाहिए।
राजनीति में समाज की भागीदारी वर्तमान में शून्य है। पार्टी कोई भी हो लेकिन अपने समाज का कोई व्यक्ति चुनावी मैदान में हो तो अपने समाज की प्रतिबद्धता दल के प्रति नही बल्कि समाज के प्रत्याशी के प्रति रखें और सहयोग करें। हार जीत की चिंता से परे होकर चुनाव लड़े जाएं। इसमें कसौधन वैश्य समाज के लोगो का एकजुट होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे समाज के लोगो के पास सत्ता की चाबी होगी और समस्याएं आसानी से हल हो सकेगी।कार्यक्रम संयोजक अशोक कसौधन ने कश्यप मुनि के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजस्वी थे। उनकी जटाएं अग्नि-ज्वालाएं जैसी थीं। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे।
सभासद सुनील कुमार गुप्ता,राजाराम कसौधन,रमेश गुप्ता, चंद्रशेखर कश्यप,विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता,गिरिजेश गुप्ता आदि लोगो ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कसौंधन समाज के बारे विस्तार से बताया व उनके बताए रास्तो पर चलने का निर्णय लिया।इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता,निखिल गुप्ता,बृजलाल मास्टर,संगम गुप्ता, फूलचंद, ईश्वर गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,श्रवण गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, डब्लू गुप्ता,मार्कण्डेय साहू, मुन्ना गुप्ता,आदित्य,शिवकुमार आदि लोगो की गरिमामय उपस्थिति रही।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें