देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे धारदार हथियार से लैस 2 हमलावरों ने पिता-पुत्र का क़त्ल कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. वही एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक के पुत्र शकील अली की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा संख्या 170/2022 की धारा 302,307 और 34 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया. पुलिस को दिए तहरीर में शकील अली पुत्र सहीद ने बताया कि 13 जून 2022 की रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर सोया था और उसके भाई नजीर, सोनू व पिता सहीद अली भी बगल में स्थित गुमटी में सोये हुए थे.
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम सरहसबह विकवा टोला के रहने वाले अमरनाथ निषाद पुत्र रामबदन और महराजगंज गांव के कमलेश मद्देशिया पुत्र रामचंदर ने मोबाइल पर गाली-गलौज की बात को लेकर अमरनाथ निषाद अपने दोस्त कमलेश के साथ मिलकर उसके भाई नजीर (उम्र 18 वर्ष) व पिता सहीद (उम्र 55 वर्ष) को दांव से वार कर हत्या कर दिया और उसके भाई सोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसका इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है. इस खबर को और अधिक पढने के लिए यहां क्लिक करे.
रुद्रपुर कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी दोनों अभियुक्तों अमरनाथ निषाद और कमलेश मद्देशिया को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके पास से हत्या में प्रयुक्त भुजाली व बाकी भी अभियुक्तों के पास से बरामद कर लिया गया है. हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. हालांकि परिजनों ने इस दोहरे हत्याकांड का कारण जमीनी विवाद बताया है. घटना के आरोपी दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. वही गांव में ऐतिहातन फोर्स की तैनाती की गई है.






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें