देवरिया, 16 जून। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह ने आज रामपुर कारखाना ब्लॉक में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी खाद्यान्न प्रेषण योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहाँ भारतीय खाद्य निगम के डिपो से सीधे उचित मूल्य विक्रेता की दुकानों तक खाद्यान्न का प्रेषण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से खाद्यान्नों को ससमय उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी, जिससे डिलीवरी सिस्टम को मजबूती मिलेगी और लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न की प्राप्ति होगी।
गुरुवार, 16 जून 2022
Home »
» सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना का शुभारंभ






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें