देवरिया 17 जून। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने जनपद देवरिया के अन्तर्गत 17 ऐसे लाभार्थियों से जिनको वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवास निर्माण हेतु विभाग से इनको धनराशि दी गयी है परन्तु अभी तक इन लोगो ने अपने आवास का निर्माण नींव लगाकर अधूरा छोड़ा है जबकि विभाग द्वारा दो किश्तो में रू0 02 लाख की धनराशि वर्ष 2017-18 में ही इनके खाते में भेजी जा चुकी है, जिसमें नगर पालिका परिषद्-देवरिया के 05 लाभार्थी लक्ष्मीना देवी, आरती देवी, पूनम, गोलू प्रसाद एवं लक्ष्मी देवी, नगर पंचायत भटनी बाजार के 02 लाभार्थी राबी अहमद, सोना देवी नगर पंचायत भाटपाररानी के 02 लाभार्थी चम्पा देवी, दीपू पटेल, नगर पंचायत गौरी बाजार की लालती देवी नगर पंचायत मझौलीराज की सुनीता देवी, रेश्मी देवी नगर पंचायत रूद्रपुर मुन्ना, कमलेश वर्मा, सुमारी देवी, नगर पंचायत सलेमपुर के सरदार मनमोहन सिंह, एवं राधिका देवी है। इन लाभार्थियों को पूर्व में ही विभाग द्वारा तीन नोटिस दी जा चुकी है और इनसे ब्याज सहित भूराजस्व की भाँति वसूली की क्रिया प्रारम्भ किया गया है। आज परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा नगर पंचायत बरियारपुर की लैला, पूनम, सावित्री देवी सीता देवी आदि घरो का निरीक्षण किया गया तथा एक सप्ताह के अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर इनसे भी वसूली की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जायेगी।
नगर पंचायत बरियारपुर के निरीक्षण के समय अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरियारपुर सी०एल०टी०सी० इंजीनियर प्रभात कुमार, डी०सी० धनन्जय कुमार मल्ल सर्वेयर एवं सभासदगण भी उपस्थित थे।
निरीक्षण में लाभार्थियों को बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निःशुल्क है और आवास की धनराशि का उपयोग केवल आवास निर्माण में ही किया जाये तथा प्रत्येक आवास में शौचालय का निर्माण आवश्यक है किसी भी दलाल को कोई भी धनराशि नही दिया जाना है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें