देवरिया 30 जून। आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि बच्चों को उनके समय के अनुसार उचित खान-पान की व्यवस्था की जायें। उन्होंने राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित व्यायाम कराया जायें जिससे वे नियमित स्वस्थ्य रहें। बच्चों के सोने हेतु विश्रामालय तथा उनके खाद्य सूची का निरीक्षण करते हुये पौष्टिक आहार रखने का निर्देश दिया। बच्चों को साफ-सुथरे कपड़ों व निरंतर फलों के सेवन कराने पर जोर दिया गया। परिसर को निरंतर स्वच्छ रखने तथा इसके साथ ही उन्होंने रसोई घर को नियमित रूप से स्वच्छ किये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते सत्र मेें बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष जोर दिया जाये।
गुरुवार, 30 जून 2022
Home »
» राजकीय बाल गृह देवरिया का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक निर्देश






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें