देवरिया 30 जून। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा सर्वप्रथम वहॉ उपस्थित निरूद्ध बंदियों का हाल-चाल जाना गया तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन में रोटी, चावल, दाल व सब्जी बना हुआ पाया तथा निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। सचिव द्वारा बताया गया कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं। यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। इस दौरान वहॉ निरूद्ध बंदी जिनमें अजय कुमार, साकिर अली, फैज्जुल्लाह, राहुल, किशन व अन्य बंदियों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसे सचिव द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया।
इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, जेलर के0के0 दीक्षित, डिप्टी जेलर वन्दना, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, जेल वार्डर बच्चुलाल, चन्द्रशेखर, रामकुमार सोनी व अन्य उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें