Good Daily News...


शुक्रवार, 17 जून 2022

अग्निपथ स्कीम का विभिन्न राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. वही इस प्रदर्शन के तीसरे दिन भी देवरिया में जमकर उपद्रव हुआ

 देवरिया ।अग्निपथ के खिलाफ छात्र व नौजवानों ने

  जिला मुख्यालय के रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आगे आकर आकर युवाओं से बात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित युवा नहीं माने. इसके बाद सुभाष चौक पर पहुँच कर नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि अग्निपथ स्कीम को वापस लिया जायें. जहां से पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया.

Agnipath Scheme Protest Updates अग्निपथ की आग में धधका यूपी और बिहार, फायरिंग में 1 की मौत.

इसके बाद आक्रोशित युवाओं का कारवां देवरिया सदर  रेलवे- स्टेशन की तरफ चल दिया. जहां 3 घंटे तक अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया. वही प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जो ट्रेनें जहा थीं, वहीं रोक दिया.

आक्रोशित युवा यही नहीं रुके इसके बाद प्रदर्शनकारी जिला पंचायत परिसर में सांसद रमापति राम त्रिपाठी के बोर्ड को उखाड़ने की कोशिश करने लगे. जहां मौके पर पहुंचे कोतवाल ने युवाओं को खदेड़ा दिया. इसके बाद अक्रोशित युवाओं ने सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के कार्यालय पर पत्थर फेकने लगे. इस दौरान सदर कोतवाल अनुज सिंह ने उग्र युवाओं को कार्यालय में घुसने से रोका. इस दौरान आक्रोशित योवाओं ने भाजपा नेता के गाड़ी पर लगे झंडे और शीशा तोड़ दिए.।सरकार के तुगलकी नीतियों के फरमान जारी करने परिणाम है ,अब भी समय हैं कि सरकार छात्र नौजवानों के आंदोलन को दबाने की कोशिश न करे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789