देवरिया 23 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज मनरेगा योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण विन्दूओं पर समीक्षा की गयी समीक्षा में समस्त खण्ड विकास अधिकारी के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराते हुए श्रमिकों को कार्य की मांग के अनुसार नियोजित किये जाने की समीक्षा में जनपद में आज कुल 31 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चलते हुए पाया गया जिसमें विकास खण्ड भागलपुर में सार्वधिक 14 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चलने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी भागलपुर को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिया गया कि भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति पायें जाने पर कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी।
विकास खण्ड देवरिया सदर, भागलपुर, लार, गौरीबाजार, भलुअनी, पथरदेवा, बेतालपुर, सलेमपुर एवं बरहज में जनपद के औसत 26.44 से कम श्रमिका के नियोजन पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि इस विन्दु पर अगर 25 मई तक प्रगति नही की गयी तो सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। वर्ष 2022-23 में लगभग 50 दिन से अधिक व्यतीत हो जाने के के बाद भी 10 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों में कोई भी रोज़गार कर सृजन नहीं हो पाया है, जिसपर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये कि सभी कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्य की मांग के सापेक्ष कार्य उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड भागलपुर गौरीबाजार, लार, बरहज, देसही देवरिया, बैतालपुर, बनकटा एवं रामपुर कारखाना में जनपद का औसत 57.72 से भी कम परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है जिसपर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य की मांग करने वाले सभी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
समस्त जॉब कार्ड धारकों का आधार से जोड़े जाने की समीक्षा में विकास खण्ड रामपुर कारखाना, बनकटा एवं भागलपुर द्वारा 18 मई के बाद से कोई प्रगति नहीं किये जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन शतप्रतिशत फीडिंग करने हेतु आवश्यक रणनिति अपनाते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें