Good Daily News...


मंगलवार, 24 मई 2022

गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ने में माइक्रो लोन की भूमिका अहम:डीएम


मेगा कैम्प में 2979 लाभार्थियों में 87 करोड़ का लोन वितरित

  देवरिया, 24 मई तकनीकी विकास से बैंकिंग सेवाओं की पहुँच आमजन तक पहुँची है और वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया तेज हुई है। बैंक माइक्रो लोन के माध्यम से बड़ी आबादी को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उक्त बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सेंट्रल बैंक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पुरुषोत्तमपुर में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के साथ-साथ बैंकों का दायरा बढ़ा है और दबाव कम हुआ है। स्मार्टफोन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति उन वित्तीय सेवाओं को मिनटों में पा लेता हैं जिन्हें पाने में पहले उन्हें घंटो लगते थे। सरकार पीएम स्वनिधि, ओडीओपी, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम, केसीसी, मत्स्यपालन से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। बैंकर्स के सक्रिय सहयोग से इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कर लोगों को स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंकों को प्रायमरी सेक्टर लेंडिंग के साथ-साथ  माइक्रो लोन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद में बैंकर्स ने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत से अधिक की प्रगति दर्ज करेगा।

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश देशपांडे ने जनपद के विकास में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को दोहराया और अन्य बैंकों से भी आह्वान किया कि वे जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जाएं और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंक की योजनाओं को पहुंचाएं।

सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के विकास हेतु एवं ऋण जमा अनुपात में वृद्धि हेतु यह जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें का क्रेडिट कैंप में 2979 लाभार्थियों को 87 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।

इस अवसर पर अपर शोध अधिकारी संस्थागत वित्त जय गोविंद प्रसाद, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड संचित सिंह , बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक याद राम, अग्रणी जिला प्रबंधक अरुणेश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार एवं निदेशक आरसेटी नीरज अस्थाना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789